सोमवार, 24 अगस्त 2020

विवाहिता ने पुत्र की हत्या कर की खुदकुशी

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं के कोतवाली दातागंज क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने 14 माह के पुत्र की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक नगर: प्रवीण सिंह चौहान ने आज कहा कि दातागंज कस्बे के विद्युत उपकेंद्र के निकट रहने वाले सरताज का निकाह दो साल पहले फातिमा के साथ हुआ था। उसका एक बेटा उमेद 14 माह का है। उन्होंने कहा कि परिवार में आए दिन विवाद होता था। फातिमा के पिता अबरार और भाई नफीस ने पुलिस को बताया कि दहेज की मांग को लेकर सरताज और उसके परिजन अक्सर उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। रविवार दोपहर भी सरताज ने उसके साथ मारपीट की और दहेज में कार लेकर आने को कहा था।


ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग होकर फातिमा ने रविवार की रात यह आत्मघाती कदम उठाया। पहले उसने अपने बेटे को रस्सी के फंदे से लटका दिया फिर कुंडे पर फंदा लगाकर खुद भी आत्महत्या कर ली। परिवार वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने सरताज को हिरासत में ले लिया है।       


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...