मंगलवार, 25 अगस्त 2020

राजीव त्यागी को महासभा ने दी श्रद्धांजलि

 त्यागी महासभा लोनी ने राजीव त्यागी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। त्यागी महासभा केे पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी के नेतृत्व में लोनी दो नंबर स्थित कार्यालय पर राजीव त्यागी कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए, धर्मेंद्र त्यागी ने कहा राजीव त्यागी ने अपने मृदुभाषी और ओजस्वी विचार से कांग्रेस में राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई और त्यागी समाज के गौरव बने राजीव त्यागी जी के निधन से त्यागी समाज ने एक अपना अनमोल रतन खो दिया। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उसकी कमी पूरी कोई नहीं कर सकता त्यागी महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर 21 बार गायत्री मंत्र जाप करते हुए भगवान से प्रार्थना करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुनेश त्यागी ने कहा राजीव त्यागी बहुत अच्छे मृदुभाषी और समझदार व्यक्ति थे जिन के चले जाने से आज समाज में बहुत दुख है एक उभरता हुआ चेहरा हमारे बीच से चला गया। बहुत दुख का विषय है आज हम भगवान से प्रार्थना करते हुए भगवान पुण्य आत्मा को अपने चरणों में जगह दे और इस परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। समाज को बहुत गहरा लगता है उनके चले जाने से आज उनको हम सब पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
इस मौके पर मुख्य रूप से मुनेश त्यागी, सतीश त्यागी, मुनेश्वर त्यागी, डॉक्टर योगेंद्र त्यागी, सुनील त्यागी, संजीव त्यागी, विशेष त्यागी, देवेंद्र त्यागी, शिव कुमार वशिष्ठ, अमित त्यागी, सुबोध त्यागी, राजगीर त्यागी और नरेंद्र त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।                     


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...