सोमवार, 17 अगस्त 2020

मृतक संख्या-50 हजार, संक्रमित 26 लाख













नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यही कारण है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26 लाख के करीब पहुंच गई है। हालांकि, देश में कोरोना के खिलाफ जारी जंग का असर भी नजर आने लगा है और यही कारण है कि इस संक्रमण के कारण होने वाली मौतों की संख्या में गिरावट नजर आने लगी है। भारत कोरोना से सबसे कम मृत्युदर वाले देशों में एक है। हालांकि, संक्रमण तेजी से फैल भी रहा है और 63 हजार से अधिक नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 26 लाख के करीब पहुंच गया है। इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी 50 हजार से कुछ ही कम रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान 63,490 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 25 लाख 89 हजार 682 हो गई है। इस दौरान 53,322 मरीज ठीक भी हुए हैं और स्वस्थ हुए लोगों का आंकड़ा भी 18 लाख 62 हजार 258 पर पहुंच गया है।सक्रिय मामले छह लाख 77 हजार 444 रह गए हैं।वहीं, अब तक 49,980 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं, राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से पीटीआइ व अन्य स्त्रोतों से रात 10 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक शनिवार देर रात से अब तक 56,507 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 26 लाख 42 हजार 344 हो गई है। इस दौरान 54,177 मरीज ठीक भी हुए हैं और स्वस्थ हुए मरीजों का आंकड़ा 19 लाख नौ हजार 541 पर पहुंच गया है। सक्रिय मामले छह लाख 81 हजार 852 रह गए हैं। अब तक 50,951 लोगों की जान गई है। रविवार को 933 लोगों की मौत हुई, जिसमें सबसे अधिक महाराष्ट्र में 288, तमिलनाडु में 125, कर्नाटक में 124, आंध्र प्रदेश में 88, उत्तर प्रदेश में 56, गुजरात में 20, राजस्थान में 13, ओडिशा में 10 और दिल्ली में 8 मौतें शामिल हैं।         











कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...