रविवार, 9 अगस्त 2020

गोपालगंज में बाढ़ के कारण फसलें बर्बाद

गोपालगंज। गंडक नदी के कहर में किसानों के अरमान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए। गंडक नदी के उफान के बाद एक के बाद एक कई तटबंधों के टूटने के कारण पांच प्रखंड बाढ़ की चपेट में आ गए। इस बाढ़ ने जिले में व्यापक तबाही मचाई। बाढ़ के कारण जिले की करीब चार लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई। इस बीच करीब 15 हजार हेक्टेयर में धान व गन्ने की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। प्रशासनिक स्तर पर भले ही फसल क्षति का आंकड़ा अबतक जारी नहीं किया गया हो, लेकिन पानी में डूबे खेत किसानों की बर्बादी की कहानी खुद करते नजर आ रहे हैं।                   


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...