बुधवार, 8 जुलाई 2020

फरीदाबाद में देखा गया विकास दुबे

कानपुर। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों को कत्ल करने का आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को मंगलवार को दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक होटल में देखा गया। लेकिन जब पुलिस वहां छापा मारने पहुंची तो वह वहां से निकल चुका था। इसके बाद गुरुग्राम में भी हाइअलर्ट जारी कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि वह दिल्ली-एनसीआर में ही कहीं छिपा हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने फरीदाबाद से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए शख्स के नाम अंकुर और प्रभात हैं. ये दोनों विकास दुबे के साथी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके पास से चार पिस्टल भी बरामद की है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...