कविता गर्ग

नई दिल्ली। भारत ने चीन को तगड़ा जवाब देते हुए डिजिटल स्ट्राइक की है। चीन के 59 एप्प को भारत में बैन कर दिया है। हम आपको टॉप 5 एप बता रहे हैं जिनके जरिए लोगों को पहचान मिली है, जो लोगों के कमाई का जिरिया है। आइये जानते हैं कौन से हैं वो 5 ऐप
1- टिकटॉक 
टिकटॉक भारत में लाखों लोगों के कमाई का जरिया बन चुका है। भारत में 11 करोड़ 9 लाख लोग टिकटॉक का इस्तेमाल करते हैं। बहुत से लोगों को टिक टॉक से पहचान मिली है।
2- लाइकी 
भारत में लाइकी के कुल 11.5 करोड़ यूजर हैं। ये ऐप टॉप-7 ऐप्स में से है, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं।
3- यूसी ब्राउजर 
चीन को छोड़ दें तो दुनिया में यूसी ब्राउज के करीब 1.1 अरब यूजर हैं। जिसमें से भारत में करीब 50 करोड़ यूजर्स यूसी ब्राउजर को इस्तेमाल करते हैं।
4- MI ऐप 
श्याओमी भारत में नंबर-1 पर है। श्याओमी ने एक चौथाई से भी अधिक बाजार पर कब्जा किया हुआ है। शाओमी यूजर्स अब मी कम्युनिटी और मी विडियो कॉल-शाओमी जैसे ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
5- हेलो 
भारत में हेलो ऐप के करीब 5 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। चीन का ये ऐप भारत के शेयरचैट ऐप को टक्कर देता है। इसके बैन होने से शेयरचैट को लोगों का अटेंशन मिलेगा।

 

 



 



 















ReplyForward