शनिवार, 18 जुलाई 2020

अरबपतियों को दिया वैक्सीन का टीका

मास्को। दुनिया में कोरोना वैक्सीन बनाने के लिए कई देश जी-जान से लगे हुए हैं। इस वैक्सीन के बनने के बाद ही शायद पहले की तरह दुनिया नॉर्मल हो पाएगी। साथ ही जो भी देश इस वायरस का इंजेक्शन पहले बनाएगा, उसका दुनिया में रुतबा भी बढ़ जाएगा। इस कारण सभी देश इसके इंजेक्शन को बनाने के लिए शिद्दत से लगे हुए हैं। ऑक्सफ़ोर्ड द्वारा बननाया जा रहा इंजेक्शन एक हद तक सफल भी बताया जा रहा है। इस बीच बीते दिनों यूके ने रूस पर इंजेक्शन बनाने के तरीके को चुराने का आरोप लगाया था। इसके कुछ ही दिन बाद रूस के एक अरबपति कपल ने दावा किया है कि उन्होंने कोरोना  वैक्सीन लगवा ली है। इसके बाद अब दो तरह की चर्चा हो रही है। पहली कि रूस ने कोरोना का इलाज ढूंढ लिया है और दूसरा कि क्या रूस ने इस इंजेक्शन को बनाया है या ये यूके द्वारा बनाए इंजेक्शन की चोरी है। कपल के दावे के बाद दोनों की काफी चर्चा हो रही है।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...