सोमवार, 20 जुलाई 2020

4 राज्यों में तेजी से फैला कोरोना संक्रमण

नई दिल्ली। देश में कोरोना का प्रकोप बढ़ता रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 40 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं। जो कि अब तक का सबसे भयावह आंकड़ा है। कोरोना ने देश के कुछ राज्यों में ताडंव मचा दिया है। आधे से अधिक संक्रमित देश के इन्ही राज्यों से हैं। जिनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से अधिक प्रभावित है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 7,16,890 तक पहुंच गई। जो कुल संक्रमितों का 64.12 फीसदी है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 310,455, तमिलनाडु में 170,693। दिल्ली में 122,723, कर्नाटक में 63,772 और उत्तर प्रदेश में 49,247 है। महाराष्ट्र में कोविड-19 से अब तक 1,69,569 लोग स्वस्थ हुए हैं।


वहीं तमिलनाडु में 1,17,915, राजधानी दिल्ली में 1,17,915, कर्नाटक में 23065 और उत्तर प्रदेश में 28,845 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। गौरतलब है कि  देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना (Corona )संक्रमण के एक दिन में रिकार्ड 40 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। इसके संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11.18 लाख हो गयी।केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 40,425 मामलों की पुष्टि हुई।


जिससे संक्रमितों की संख्या 11,18,043 हो गई। जबकि मृतकों की संख्या 681 बढ़कर 27,497 हो गयी है। इसी अवधि में 22,664 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिसे मिलाकर अब तक 7,00,087 लोग कोरोना से मुक्ति पा चुके हैं। देश में अभी कोरोना संक्रमण के 3,90,459 सक्रिय मामले हैं।विभिन्न राज्यों में पिछले 24 घंटों के दौरान स्थिति पर नजर डालें तो सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमण के 9518 नये मामले सामने आए और 258 लोगों की मौत हुई। यहां अब संक्रमितों का आंकड़ा 3,10,455 और मृतकों की संख्या 11,854 है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...