शनिवार, 20 जून 2020

सड़क हादसे में 5 की मौत, महिला गंभीर

फिरोजाबाद: सड़क हादसे में मेजा के पांच लोगों की मौत, महिला गंभीर


प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रदेश में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुई। फिरोजाबाद जनपद के थाना नसीरपुर इलाके में हाइवे पर एक ट्रक खड़ा था। आगरा से लखनऊ की ओर जा रही कार इस ट्रक से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार तेज थी।  हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा के कर्मचारी और पुलिस पहुंच गई। घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।  जानकारी के अनुसार कार सवार ​सभी ​लोग दिल्ली से प्रयागराज जा रहे थे। मृतकों में रविनेश पांडेय (45) पुत्र अखिलेश पांडेय, रूबी (42) पत्नी रविनेशं पांडेय, लक्ष्य पांडेय (4) पुत्र रवीनेश, केशव पांडेय (17) पुत्र सतेंद्र पांडेय व नंदनी पांडेय (7) पुत्री सतेंद्र पांडेय निवासी गोसौरा, थाना मेजा प्रयागराज है। जबकि प्रियंका पांडेय पत्नी सतेंद्र घायल है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...