मंगलवार, 23 जून 2020

प्रवासियों के रोजगार की करेंगे व्यवस्था

प्रवासी मजदूरों व कामगारों के लिये रोजगार की करेंगे व्यवस्था मुख्यमंत्री योगी


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अनुषांगिक संगठन के राष्ट्रीय सचिव सर्वेश पाठक के साथ मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कार्यकर्ता ही हमारी धरोहर है और कार्यकर्ताओं का दुख दर्द समझना हम हमारा परम् उद्देश्य है मैं निरंतर कार्यकर्ताओं की मदद एवं चिंतन करता रहता हूँ, आगे भी करता रहूंगा मुख़्यमंत्री ने अपनी वार्ता में कहा मजदूरों एवं कामगारों के लिए जो हमारा संगठन काम कर रहा है, काफी ही प्रसन्नता का विषय है और मैं संगठन के सम्मानित पदाधिकारियों को हृदय से धन्यवाद देता हूँ जो इतनी मेहनत के साथ मजदूरों एवं कामगारों को राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने का काम कर रहे हैं वास्तव में हमारे कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं। श्री योगीजी ने अपने पदाधिकारियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि कार्यकर्ता के साथ हमेशा वह कदम से कदम मिलाकर सहयोग करते रहेंगे। और समय-समय पर हम कार्यकर्ताओं से रूबरू होते रहेंगे इनके चिन्ता का जो वीणा राष्ट्रीय सचिव सर्वेश पाठक ने उठाया है। वह अवश्य ही पूर्ण होगा श्री योगीजी पाठक ने अपने धन्यवाद भाषण में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह क्यों मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ के कार्यकर्ता जो कि के श्री सर्वेश पाठक जी के नेतृत्व में काम करते हैं। वास्तव में धन्यवाद के पात्र हैं। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह जी ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा मजदूरों और कामगारों के लिए हम पूरी योजना बना चुके हैं और सरकार पूरी तरह निपुण होकर कामगारों को जल्द से जल्द रोजगार की व्यवस्था करेंगे।


इसी क्रम राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष रामायण तिवारी, प्रदेश महामंत्री मनीष मिश्र, प्रदेश महामंत्री सरिता गिरी, प्रदेश मंत्री तन्मय मिश्र, प्रदेश मंत्री रामउग्रह गुप्ता, प्रदेश मंत्री अश्वनी मणि त्रिपाठी, प्रदेश आईटी संयोजक गौरव शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री धीरेंद्र सिंह बिसेन एवं समस्त समस्त क्षेत्रीय अध्यक्षों व जिला अध्यक्षों को धन्यवाद देते हुए एक बार पुनः सर्वेश पाठक को धन्यवाद दिया | इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदूषण बोर्ड के चेयरमैन श्री जेपीएस राठौर ने जी ने सर्वेश पाठक को धन्यवाद देते हुए सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और माननीय मुख्यमंत्री जी को आभार प्रकट करते हुए कहा जो विषय माननीय मुख्यमंत्री जी ने रखा है कि कार्यकर्ता हमारी धरोहर है, उसको हम निरंतर चिंतन करते रहेंगे और प्रयास करेंगे कि हमेशा कार्यकर्ताओं का दुख दर्द समझें और उनकी रक्षा एवं हक और हकीकत की लड़ाई लड़ते रहेंगे |


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...