शुक्रवार, 5 जून 2020

पेड़ बचाने के लिए 300 लोगों का बलिदान

नई दिल्ली। आज ​पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इस बीच लोग सोशल मीडिया में विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दे रहे हैं। वहीं आपको यह भी जानना चाहिए कि राजस्थान में पेड़ों को बचाने के लिए 300 लोगों ने बलिदान दे दिया।


विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज इन बलिदानों को याद किया। मंत्री ने कहा कि भारत की संस्कृति इस तरह की है कि पेड़ न कटें इसके लिए राजस्थान में 300 लोगों ने बलिदान दिया था। प्रकृति के साथ हमारा जीवन है। पेड़, प्राणी, जलचर, वनचर, पशु, पक्षी दुनिया की सब प्रजातियां हमारे जीवन का हिस्सा हैं।



भारत की संस्कृति इस तरह की है कि पेड़ न कटें इसके लिए राजस्थान में 300 लोगों ने बलिदान दिया था। प्रकृति के साथ हमारा जीवन है। पेड़, प्राणी, जलचर, वनचर, पशु, पक्षी दुनिया की सब प्रजातियां हमारे जीवन का हिस्सा हैं: प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री 



अर्बन फोरस्ट प्रोग्राम लॉन्च करने का फैसला


मंत्री ने बताया कि आगे हमारे यहां ग्रामीण इलाकों में तो जंगल हैं लेकिन शहरी इलाकों में बहुत जंगल नहीं हैं। हमने आज अपने 200 निगम शहरों में ‘शहरी वन कार्यक्रम (अर्बन फोरस्ट प्रोग्राम)’ लॉन्च करने का फैसला किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...