शनिवार, 6 जून 2020

क्षेत्र में युवक को जिंदा जलाने के प्रयास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र में एक युवक को जिंदा जलाने के प्रयास किया गया। घटना देखकर लोगों में दहशत है। जानकारी के मुताबिक मामूली विवाद में मारपीटी के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। युवक की हालत गंभीर हालत में हैलट कानपुर रेफर किया गया है।

क्या है मामला?

पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि अवधेश और अशोक कुमार के बीच खेत में बनी सरकारी नाली को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को दोनों पक्षों में मारपीट होने पर अवधेश ने अशोक व उनके बेट समेत अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी, देर रात दोनों के बीच फिर विवाद बढ़ गया। अवधेश और अशोक पक्ष आमने सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।

अशोक का आरोप है कि अवधेश समेत आठ लोगों ने उसके बेटे अन्नू को पीटने के बाद उसपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। किसी तरह आग बुझाने के बाद अन्नू को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए, जहां से हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने छानबीन के साथ ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस को मौके से खाली केरोसिन की पिपिया पड़ी।

बरौर थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि जांच में युवक को जिंदा जलाकर मारने के प्रयास की बात सामने आई है। अशोक की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके हमलावरों की तलाश की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...