शुक्रवार, 5 जून 2020

बढ़ता संक्रमण देश के लिए होगा 'घातक'

अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड 19 के करीब दस हजार नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा इस दौरान 273 मरीजों की जान गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2,26,770 पहुंच गई है। वहीं, अभी तक 6,348 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले एक दिन में 9,851 मामले मिले हैं।


प्रमुख संक्रमित राज्य 
अगर हम राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु जैसे राज्य प्रभावित हैं।



  • महाराष्ट्र में अब तक 77,793 कोरोना मरीज मिल चुके हैं और इसमें से 41,402 सक्रिय मरीज हैं। जबकि यहाँ 33,681 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 2,710 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • राजधानी दिल्ली में अब तक 25,004 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 14,456 सक्रिय मरीज हैं। दिल्ली में 9,898 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 650 मरीजों की मौत हुई है।

  • तमिलनाडु में कोरोना मरीजों की संख्या 27,256 हो गई है। इसमें से 12,134 सक्रिय मामले हैं और 14,902 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक 220 लोगों की मौत हुई है।

  • गुजरात में कोरोना के 18,584 मामले मिले हैं, जिसमें 4,762 सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा राज्य में 11,55 लोगों की मौत हुई है।

  • उत्तर प्रदेश में अभी तक 9,237 कोरोना के पॉजिटिव केस पाए जा चुके हैं। इसमें से 245 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अभी 3,553 सक्रिय मरीज हैं।

  • मध्य प्रदेश में कोरोना के मामलों की संख्या 8,762 है, जिसमें से 2,748 सक्रिय मामले हैं और 5,637 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में 377 लोगों की मौत हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...