मंगलवार, 16 जून 2020

बड़े नेताओ ने इनेलो का थामा दामन

बीएसपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष समेत 50 से ज्यादा बड़े नेताओ ने ओपी चौटाला और अभय चौटाला की मौजूदगी में इनेलो का थामा दामन



राणा ओबराय
बीएसपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष समेत 50 से ज्यादा बड़े नेताओ ने ओपी चौटाला और अभय चौटाला की मौजूदगी में इनेलो का थामा दामन
चण्डीगढ़। चंडीगढ़ में प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला की मौजूदगी में बीएसपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती अपने साथियों के साथ इनेलो में शामिल हो गए। इस दौरान करीब 58 लोगों की लिस्ट दी गई जो कि आज इनेलो में शामिल हुए।
अभय चौटाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि बीएसपी से हमारा गठबंधन हुआ था मगर कुछ स्वार्थी लोगों की वजह से हमारा गठबंधन टूट गया। उन्होंने बताया कि प्रकाश भारती के साथ 7 सालों तक बीएसपी हरियाणा के प्रधान रहे नरेश सारण, नरेंद्र प्रजापति मौजूदा बीएसपी के उपाध्यक्ष, रामेश्वर दास जनरल सेक्रेटरी बीएसपी, वेद सिंह मुंडे, रोहताश, राजा राम सहित कई पूर्व बीएसपी के पदाधिकारियों ने इनेलो का दामन थामा है। अभय ने कहा इन सभी को मान सम्मान दिया जाएगा।
अभय चौटाला ने कहा आज कांग्रेस विपक्षी दल की जिम्मेवारी नही निभा पा रहे है, कांग्रेस के नेता एक दूसरे की खिलाफत करते है और जनता के बीच जाने की हिम्मत नही जुटा पाते।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रकाश भारती ने कहा कि वो 2005 से 2010 तक हरियाणा बीएसपी के अध्यक्ष रहे थे, उसके बाद 2010 के बाद पंजाब , हरियाणा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर के प्रभारी रहे हैं। प्रकाश भारती ने कहा निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को मजबूत करेंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा सम्मान विचारधारा के लोगों को इकठ्ठा करना है। चौधरी देवीलाल और काशी राम के सपनों को साकार करेंगे। दुःखी और परेशान लोग लंबे समय तक इंतजार नही किया करते हैं। हरियाणा में एक विधानसभा का उप चुनाव होना है निश्वित है, हालांकि क्रोना की आड़ में सरकार लंबा खींच सकती है। ओपी चौटाला ने कहा क्रोना की आड़ में सरकार लूट रही है और बच्चों से भी पैसे मांगे गए हैं। प्रकाश भारती के साथ इनेलो में शामिल होने वालों में नरेश सारन- पूर्व अध्यक्ष बसपा हरियाणा, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा अम्बाला, चतर सिंह कश्यप- पूर्व उपाध्यक्ष बसपा हरियाणा, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा कुरुक्षेत्र, नरेंद्र प्रजापति- पूर्व उपाध्यक्ष बसपा हरियाणा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तोशाम, रामेश्वर दास- पूर्व महासचिव हरियाणा, कृष्ण कुटेल- पूर्व जिलाध्यक्ष जोन इंचार्ज, पूर्व प्रदेश महासचिव हरियाणा, मंगत राम सैनी- पूर्व प्रदेश महासचिव हरियाणा, वेद सिंह- पूर्व प्रदेश सचिव हरियाणा, रोहताश रंगा- पूर्व जोन इंचार्ज हरियाणा, अमित अहलावत- पूर्व जोन इंचार्ज हरियाणा, रमेश कुमार- पूर्व कार्यालय सचिव हरियाणा, राजा राम- पूर्व प्रदेश सचिव हरियाणा, बलबीर धेरड़- बीवीएफ अध्यक्ष हरियाणा, विक्रम डामोलिया- अध्यक्ष छात्र विंग बसपा हरियाणा आदि शामिल हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...