शुक्रवार, 1 मई 2020

फ्रांसः 1 माह के बाद सबसे कम मौतें

पेरिस। फ्रांस में करीब एक माह के बाद गुरुवार को कोरोना वायरस से सबसे कम 289 मौतें हुईं। हालांकि बीते रविवार को 242 लोगों की मौत हुई थी, लेकिन उस आंकड़े में नर्सिग होम में जान गंवाने वालों की संख्या शामिल नहीं थी। यहां देश फ्रांस राजधानी पेरिस में अब तक महामारी से दम तोड़ने वालों की संख्या 24,637 हो गई है। वहीं आइसीयू में भर्ती मरीजों की संख्या 4207 से घटकर 4019 हो गई है। यह लगातार 22 वां दिन था जब आइसीयू में भर्ती मरीजों की संख्या गिरावट दर्ज की गई है। देश में संक्रमण के 1138 नए मामलों का पता चला है जिसके साथ संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख 30 हजार के करीब हो गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...