शुक्रवार, 1 मई 2020

विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय बैंक

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ट्विटर पर दुनिया का सबसे लोकप्रिय केंद्रीय बैंक है। दुनिया के प्रमुख केंद्रीय बैंकों के ट्विटर अकाउंट के विश्लेषण से पता चलता है कि आरबीआई के ‘फॉलोअर्स’ की संख्या सबसे अधिक है।
गुरुवार को सुबह तक आरबीआई के ट्विटर हैंडल के ‘फॉलोअर्स’ की संख्या 45 लाख थी। एक अधिकारी ने बताया कि अकेले 20 अप्रैल को आरबीआई के ट्विटर हैंडल से 1।31 लाख नए ‘फॉलोअर्स’ जुड़े।


अधिकारी ने कहा कि मौजूदा अभियान की वजह से आरबीआई के ‘फॉलोअर्स’ की संख्या में इजाफा हो रहा है। अधिकारी ने कहा कि मार्च 2019 से आरबीआई के ‘फॉलोअर्स’ की संख्या दोगुना से अधिक हो चुकी है। यह 3,42,000 से करीब 7,50,000 पर पहुंच गई है। आरबीआई का ट्विटर अकाउंट जनवरी, 2012 में शुरू हुआ था।


आरबीआई के बाद दूसरा नंबर दक्षिण एशियाई देश इंडोनेशिया के ‘बैंक इंडोनेशिया’ का है। इसके ‘फॉलोअर्स’ की संख्या 7।15 लाख है। तीसरे नंबर पर बैंको डी मैक्सिको (मैक्सिको का केंद्रीय बैंक) है। इसके ‘फॉलोअर्स की संख्या 7।11 लाख है।आरबीआई ने एक ट्विटर अकाउंट ‘आरबीआई सेज’ भी शुरू किया है। इसी नाम से उसने अप्रैल के शुरू में फेसबुक पेज भी शुरू किया है। इसी के साथ केंद्रीय बैंक ने एक सुरक्षा अभियान भी शुरू किया है जिसमें लोगों को सलाह दी जा रही है कि लॉकडाउन के दौरान वे बैंक शाखाओं में जाने से बचें। ट्विटर खासकर कोविड-19 संकटकाल में सूचनाओं के प्रसार का एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है। यही वजह है कि दुनिया के कई प्रमुख केंद्रीय बैंक ट्विटर पर सक्रिय हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...