गुरुवार, 14 मई 2020

चर्चा करने के बाद, कैसे मिलेगी 'राहत'

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की रोकथाम को लगाया गया लॉकडाउन 3.0 रविवार को खत्म हो रहा है। बढ़ते केसों के बीच दिल्ली के लोगों में डर तो है लेकिन बाकी राज्यों की तरह लोग यहां भी छूट तो चाहते ही हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों के सुझावों पर चर्चा करने के बाद कहा है कि क्या राहत मिलेगी इसपर आखिरी फैसला केंद्र सरकार को लेना है। फैसला क्या होगा यह अभी किसी को जानकारी नहीं है लेकिन अगर सरकार ने जिलों (रेड, ग्रीन और ऑरेंज) के हिसाब से छूट देने का तरीका बदला तो दिल्ली को राहत मिलने के आसार हैं।
फिलहाल केंद्र सरकार ने देशभर के जिलों को केसों के आधार पर ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन में बांटा हुआ है। दिल्ली के सभी जिले रेड जोन में आते हैं, जिसकी वजह से यहां सख्ती ज्यादा है। दिल्ली सरकार के अधिकारी चाहते हैं कि इस तरीके से जगहों को बांटना बदलना होगा। अगर ऐसा हुआ तो दिल्ली का बड़ा हिस्सा राहत की सांस लेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...