गुरुवार, 30 अप्रैल 2020

प्रतिभा के पावर हाउस का निधन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रतिभा के पावरहाउस थे। मोदी ने कहा कि इस दुखद समाचार से उन्हें बहुत पीड़ा हुई है।


प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, “ऋषि कपूर जी बहुआयामी, सभी के प्रिय और खुशमिजाज थे। वह प्रतिभा के पावरहाउस थे। मैं हमेशा सोशल मीडिया पर उनके साथ हुई बातचीत को याद करूंगा। वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में जुनूनी थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ऊं शांति।” ऋषि कपूर का कैंसर की लंबी जंग के बाद आज सुबह निधन हो गया।ऋषि कपूर के निधन से दुखी, प्रतिभा के पावरहाउस थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...