मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

फ्रांस में भी लॉक डाउन का विरोध

पेरिस। अमेरिका और ब्राजील के बाद फ्रांस में लॉकडाउन काविरोध शुरू हो गया है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में रविवार को लॉकडाउन के विरोध में दंगे भड़क उठे। यह दंगे उत्तरी पेरिस के विलेन्यूवे ला-गेरेन में भड़के। पुलिस पर आरोप है कि वह लॉकडाउन का पालन करवाने के दौरान गैर-ईसाई अल्पसंख्यकों के साथ बर्बरता से पेश आई और नस्लभेदी रवैया अपनाया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने सोशल डिस्टेंसिंग के प्रतिबंधों को 11 मई तक बढ़ा दिया है। इसी के बाद पेरिस में यह दंगे भड़के हैं।


दंगों के दौरानभारी संख्या में लोग सरकार के विरोध में सड़कों पर उतर गए।पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, रबर बुलेट चलाई और लाठी चार्ज भी किया। तस्वीरों में पुलिस का लाठीचार्ज और लोगों का विरोध स्पष्ट नजर आया। इस दौरान सड़कों पर पटाखे भी छोड़े गए। पेरिस की सड़कों पर लोगों ने आतिशबाजी की और वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने बल प्रयोग किया। 30 साल का बाइकर पुलिस कार से टकराया, उसके बाद भड़के दंगे। पेरिस में 30 साल का एक बाइक सवार एक अनियंत्रित पुलिस कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद लोग भड़क गए और प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने कई वाहन जला दिए और आतिशबाजी भी की। लोगों का कहना है कि बाइक सवार जा रहा था तो पुलिस ने जानबूझकर अपनी कार का गेट खोल दिया, जिससे वह उससे टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फ्रांसीसी पत्रकार ताहा बुहाफ्स ने घटना से जुडा एक वीडियो पोस्ट किया है। यहां पुलिस पर नस्लवाद के आरोप लगाए गए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...