मंगलवार, 14 अप्रैल 2020

मरने वालों में महाराष्ट्र से हर दूसरा

मनोज सिंह ठाकुर


मुम्बई। कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में बढते जा रहे हैं। भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 10 हजार से ज्यादा हो गई है जबकि 339 मरीजों ने दम तोड दिया है। देश में कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में फैल गया है। महाराष्ट्र में कोरोना के केस बढ़कर 2334 हो गए हैं और मरने वाले लोगों का आंकड़ा 160 तक छू गया है, जिनमें से 101 की मौत सिर्फ मुंबई में हुई है।


मुंबई में 1540 कोरोना वायरस के मरीज हैं। सोमवार को महाराष्ट्र में कुल 352 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 242 नए केस मुंबई से ही हैं। वहीं, सोमवार को कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में 11 लोगों की मौत गई है, जिनमें 9 लोग मुंबई से हैं। इस तरह से देखा जाए तो देश में कोरोना से मरने वाला हर दूसरा शख्स महाराष्ट्र से है और हर तीसरा शख्स मुंबई से माना जाएगा। मुंबई को चीन के वुहान शहर की तरह कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बताया जा रहा है।
कोरोना मरीजों की संख्या मुंबई में बेतहाशा बढ़ रही है और मरीजों की मौत की संख्या भी सर्वाधिक हो रही है। महाराष्ट्र सरकार की मुश्किलें और इसलिए बढ़ रही है क्योंकि यह वायरस धीरे-धीरे झुग्गियों में फैल रहा है।एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी कही जाने वाली धारावी के अलावा अब कोरोना का संक्रमण बांद्रा टर्मिनस से सटे बेहरामपाड़ा और कुर्ला के जरीमरी आदि झुग्गियों तक फैल गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...