सोमवार, 13 अप्रैल 2020

कर्मठ सील पुलिसकर्मियों पर पुष्प वर्षा

आदिल
गाजियाबाद। विश्व में कोरोनावायरस कोविड-19 महामारी ने हा-हा कार मचा रखा है। लाखों लोगों को मौत के घाट उतार चुका है और कई लाख लोग संक्रमण से जूझ रहे हैं। भारत में वायरस के नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए लॉक डाउन का निर्णय लिया गया। लॉक डाउन वायरस के इंफेक्शन को नियंत्रित करने का एक प्रभावी तरीका है। जिस को प्रभावशाली ढंग से धरातल पर उतरने एवं नियंत्रण का कार्य स्थानीय पुलिस के द्वारा महत्वपूर्ण ढंग से निभाया गया है। इससे पूर्व पुलिस की इस प्रकार की उदारता और समर्पण पहले कभी देखने को नहीं मिला है। देश के प्रति समर्पित पुलिस विभाग ने जो महत्वपूर्ण कार्य किया है। उसके लिए सदैव पुलिस को सम्मान प्राप्त होता रहेगा। इस प्रकार के सहयोग और समर्पण के भाव के कारण जगह-जगह पुलिस का सम्मान किया जा रहा है।


नगर पालिका लोनी स्थित 100 फुट रोड पर मानव सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी के सौजन्य से स्थानीय पुलिस पर पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उप निरीक्षक अजय पाल, हरेंद्र राणा और अखिलेश सिंह पर स्थानीय लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर डॉ प्रदीप त्यागी एवं सुनील फौजी आदि उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...