सोमवार, 20 अप्रैल 2020

हरियाणा के इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी

रेवाड़ी। हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर ने खुदकुशी कर ली है। मृतक इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार फिलहाल गुरुग्राम में तैनात थे, लेकिन अब उन्होंने अपने घर पर ही खुदकुशी कर ली है।जानकारी के मुताबिक सत्येंद्र कुमार साल 2008 में स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती हुए थे। उन्होंने रेवाड़ी समेत कई जगहों पर अपनी सेवाएं दी थी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में हरियाणा पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कालका रोड स्थित एक सोसायटी में रह रहे सतेंद्र सिंह ने शनिवार की रात को फांसी लगा कर जान दे दी। इंस्पेक्टर द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। रविवार की सुबह शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। सतेंद्र सिंह वर्तमान में गुरुग्राम में ट्रैफिक में तैनात थे।


पुलिस ने बताया कि इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह रात को करीब 11 बजे ड्यूटी से वापस घर आए थे। वह कालाका चौक स्थित एक्साइज सोसायटी में किराए के फ्लैट में रह रहे थे। रात को खाना खाने के बाद वह सो गए थे। सुबह उनका शव बगल कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। सूचना के बाद माडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का भी बारिकी से निरीक्षण किया। प्राथमिक जांच में इंस्पेक्टर द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। फ्लैट में सतेंद्र अपनी पत्नी, बेटा व बेटी के साथ रहते थे। वह मूल रूप से महेंद्रगढ़ के रहने वाले थे। और वर्ष 2008 में सब इंस्पेक्टर के पद पर पुलिस में भर्ती हुए थे। वह कुछ समय के लिए धारूहेड़ा थाना एसएचओ भी रहे थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी गुरुग्राम ट्रेफिक पुलिस में थी। सत्येंद्र सिंह गुरुग्राम में ट्रैफिक कंट्रोल शाखा के प्रभारी थे। शनिवार को भी उन्होंने ड्यूटी की थी। रात में किसी जरूरी कार्य से अपने घर गए थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...