बुधवार, 29 अप्रैल 2020

दिल्लीः 100 वां हॉटस्पॉट, बड़ा संक्रमण

नई दिल्ली। बहुचर्चित शाहीन बाग दिल्ली का सौंवा हॉटस्पॉट बन गया है। शाहीन बाग में यह दूसरा हॉटस्पॉट है और डी ब्लॉक को पूरी तरह से क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट हालांकि बहुत अच्छा है लेकिन इसके बावजूद मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 32.5% के रिकवरी रेट के बावजूद मरीजों का लगातार बढ़ना चिंता का विषय बना हुआ है।


दिल्ली से लगे फरीदाबाद की आज सारी सीमाएं सील कर दी जाएंगी और 12 बजे के बाद दिल्ली से वहां काम पर जाने वाले डॉक्टरों तक को जाने नहीं दिया जाएगा। वहां केवल केंद्र सरकार द्वारा जारी पास ही चलेगा। दिल्ली में मरकज मामले की जांच कर कर रहे पुलिस वाले को भी पॉजिटिव पाया गया है। उसके बाद उस पूरी टीम के 15 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। दिल्ली में ही सुरक्षा बल के एक कोरोना पीड़ित जवान ने दम तोड़ दिया है। और उसके बाद 1100 जवानों की बटालियन को सील कर दिया गया है। दिल्ली में तमाम प्रयास के बावजूद मरीजों की संख्या कम ना होना चिंता का विषय बना हुआ है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...