सोमवार, 13 अप्रैल 2020

अमेरिकाः24 घंटे में 1514 लोगों की मौत

न्यूयॉर्क। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जानलेवा कोविड-19 का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका जैसे महाशक्तिशाली देश भी इस महामारी के आगे बेबस दिखाई दे रहा है। यह महामारी अमेरिका में सर्वाधिक तेज गति से फैल रहा है। चीन के वुहान से फैला कोरोना वायरस अब अमेरिका में तबाही मचा रहा है। अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण संक्रमित लोगों का आंकड़ा 550,000 पहुंच गया है। बता दें कि अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1524 लोगों की मौत हुई।


इसी के साथ मृतकों की संख्या 21 हजार से ज्यादा हो गई है। अमेरिका में संक्रमित मरीजों की संख्या 5.5 लाख से ज्यादा है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस मामलों की संख्या 5,54,000 से अधिक है। देश में कोविड-19 संबंधित मृत्यु 21,900 से अधिक है, जिसमें अकेले न्यूयॉर्क शहर में 6,898 मौतें हुई हैं। अमेरिका में मृत्यु का आंकड़ा पहले ही स्पेन और इटली से आगे निकल चुका है। दो यूरोपीय देश वायरस से बुरी तरह प्रभावित हैं। सोमवार को सुबह 5:00 बजे तक, यूएस में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 5,54,226 हुए हैं। जबकि मरने वालों की संख्या 21,994 हो गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...