रविवार, 1 मार्च 2020

अधिवेशन में 7 हजार महिलाएं शामिल

धमतरी। शासकीय श्रृंगी ऋषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महिलाओं की एकता, सामाजिक और आर्थिक जागरूकता का एक बार फिर गवाह बना, जब इस आदिवासी बाहुल्य विकासखंड नगरी के मुख्यालय में 'दीदी मड़ई' का आयोजन हुआ। महानदी महिला संघ के इस वार्षिक अधिवेशन में सात हजार से अधिक महिलाएं शामिल हुईं।


राष्ट्रीय आजीविका मिशन और बिहान के तहत गठित नगरी में 2107 महिला स्व सहायता समूह के संगठन को महानदी महिला संघ के नाम से जाना जाता है। इसके अन्तर्गत 24 हजार से अधिक महिलाएं जुड़कर महिला सशक्तीकरण, सामाजिक और आर्थिक विकास के पथ में आगे बढ़ रही है। अधिवेशन को संबोधित करते हुए सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने मुख्य अतिथि की आसंदी से महिला शक्ति को नमन किया। उन्होंने कहा कि यहां की महिलाएं एकता और साहस का परिचय देते हुए आर्थिक-सामाजिक सशक्तीकरण के विभिन्न कार्यों से जुड़ी हैं, जो कि सराहनीय और प्रेरणादायक है। मिशन संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अभिजीत सिंह ने बताया कि आज महिलाएं सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। आज का दीदी मड़ई जो केवल महिलाओं द्वारा आयोजित किया गया है, यह उसका जीता जागता मिसाल है। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नम्रता गांधी ने उपस्थित महिलाओं का आह्वान किया कि वे अपने लिए भी जिएं, रोज नए ख्वाब और उमंग से दिन की शुरुवात करें। क्यूंकि अगर महिलाएं खुश रहेंगी तो परिवार भी खुश रहेगा। विशेष सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण एलेक्स पाॅल मेनन ने कहा कि वे जब मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी में थे, तब से महिला स्व-सहायता समूहों के गठन के साथ ही महिलाओं को समाज की मुख्य धारा में लाने का प्रयास छिंदभर्री से शुरू किया था। उन्होंने कहा कि नगरी में वर्ष 2011 से दीदी मड़ई की शुरुआत की गई थी। मेनन ने महिलाओं की भीड़ और उनके स्टाॅल देख काफी गर्व महसूस करते हुए कहा कि धमतरी जिले की महिलाएं नारी स्वावलंबन की मिसाल बन चुकी हैं। आज के इस कार्यक्रम में सबसे पहले समूह की महिलाओं ने शहर में रैली निकाली और महिला सशक्तिकरण के लिए शपथ लिए। इस अवसर पर समूह की महिलाओं द्वारा मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए विभिन्न विषयों पर जागरूकता सम्बन्धी प्रस्तुति दी गई। यहां इन महिला समूहों द्वारा 42 स्टाल लगाकर अपने गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और पशुपालन विभाग के विभागीय स्टाल भी लगाए गए। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, उपाध्यक्ष हूमेश लिमजा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...