मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020

नगरपालिका के असली रूप का पर्दाफाश

अधिकारी की हठधर्मिता का शिकार तो नहीं हो रहे लाल बाग कॉलोनी वासी


कहीं अनदेखी का नुकसान भाजपा जनप्रतिनिधियों को ना उठाना पडे।


क्यों लोनी के अधिकारी पॉश आवास कॉलोनी को बनाना चाह रहे हैं डंपिंग ग्राउंड


सचिन विशौरिया


गाजियाबाद। लोनी में भाजपा का खिसकता आधार कहीं भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों व नेताओं के द्वारा जनता के अनदेखी करना मुख्य कारण तो नहीं। हम बात कर रहे हैं लोनी में भारतीय जनता पार्टी के गढ़ माने जाने वाले लाल बाग कॉलोनी की। जहां शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व कायम रहा है। कोई और विपक्षी पार्टी इसमें सेंध लगाने में आज तक कामयाब नहीं हुई। लेकिन अधिकारियों का रूखापन व जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से लाल बाग कॉलोनी के लोग भाजपा के अलावा किसी और पार्टी के नेताओं की राह देख रहे हैं। उनकी समस्या का समाधान कर सके। किसी अधिकारी की हठधर्मिता की वजह से भाजपा का जनाधार कहीं खिसक ना जाए। लाल बाग कॉलोनी वैसे तो लोनी नगर पालिका क्षेत्र की पॉश कॉलोनियों में एक है। लेकिन यहां एक अधिकारी की हठधर्मिता के चलते उसको डंपिंग ग्राउंड बनने पर मजबूर कर दिया है। लोगों की माने तो अधिकारी की शिकायत करने पर उसने जबरन यहां पर जनता को समस्या उत्पन्न करने के लिए पोश कॉलोनी में डंपिंग ग्राउंड बना दिया। जिसकी जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से अधिकारी ने पुष्टि की है। अब ऐसे में लाल बाग कॉलोनीवासी क्या आगे भी भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों का साथ देंगे। यह एक देखने वाली बात है कि पॉश कॉलोनी में कैसे एक अधिकारी ने अपने बदले कीी भावना से कॉलोनी में जबरन कूड़ा डलवाना शुरू कर दिया है। जिसकी शिकायत लोनी क्षेत्र वासियों ने उपजिलाधिकारी से भी की थी। उप जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...