शनिवार, 1 फ़रवरी 2020

किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य

नई दिल्ली। लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केन्द्र सरकार का बजट 2020 पेश कर रही हैं।  उन्होंने बजट को शिक्षा स्वास्थ्य और नौकरी पर फोकस रखने वाला बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि बजट में किसानों का खास ध्यान रखा गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारा वतन डल लेक में तैरते हुए कमल जैसा, हमारा वतन नौजवानों के गर्म खून जैसा, हमारा वतन शालीमार बाग जैसा है। बजट पेश करने के दौरान उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास से आगे बढ़े। हर व्यक्ति तक बेहतर सुविधा पहुंचाने की कोशिश। मोदी सरकार में बैंकों की हालत बेहतर हुई। 284 अरब डॉलर का निवेश हुआ। जनता की खर्च करने की स्थिति में इजाफा हुआ। किसानों की आय दोगुना करने का हमारा लक्ष्य। पीएम किसान योजना से किसानों को लाभ हुआ। 6.11 करोड़ किसानों के लिए बिमा योजना, किसानों के लिए 16 सूत्रीय योजना, पशुपालन, मछलीपालन पर ध्यान देने की जरूरत। कृषि क्षेत्र में मुकाबला बढ़ाकर स्थिति बेहतर करने की कोशिश करेंगे।


2022 तक किसानों की आय दोगुनी होगी। कृषि क्षेत्र के लिए एक सूत्रीय प्लान। किसानों को लेकर 3 नए कानूनों का पालन करेंगे। बंजर जमीन पर सौर ऊर्जा उत्पादन करेंगे। मछलीपालन पर भी ध्यान देनें की जरूरत। अन्नदाता ऊर्जादाता भी हो सकता है। 20 लाख किसानों के लिए सोलर पंप योजना। जलसंकट से जूझ रहे 100 जिलों के लिए खास योजना है। कृषि मंडियों में सुरक्षा की जरूरत है। डीजल कैरोसीन से सौर ऊर्जा की ओर बढ़ने का लक्ष्य। सरकार का कर्ज घटा है। प्रत्यक्ष विदेश निवेश बढ़ा है। पंचायत स्तर पर नए वेयर हाउस बनाएंगे। अनाज भंडारण की व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर। आम बजट में किसान रेल का एलान। दूध, मांस, मछली के लिए किसान रेल योजना। महिला स्व सहायता समूह को प्रोत्साहित करेंगे। केमिकल खाद की जगह आॅर्गेनिक खाद का इस्तेमाल।100 सूखाग्रस्त क्षेत्रों में काम करेंगे। फसलों को लाने और लेजाने के लिए किसान रेल। बागवानी पर भी जोर दिया जाएगा। किसानों के लिए किसान उड़ान स्कीम। 2025 तक दुग्ध उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...