रविवार, 16 फ़रवरी 2020

बिगबॉस 13 के विजेता बने सिद्धार्थ

मुंबई। टीवी के जाने माने एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला, पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 के विजेता बन चुके हैं। 20 हफ्ते के लम्बे सफर को तय करके सिद्धार्थ शुक्ला टीवी के सबसे बड़े टीवी रियलिटी शो के विनर बने। उन्होंने आसिम रियाज और शहनाज गिल को इस शो के आखिरी पड़ाव में मात दी। इस खबर को सुनने के बाद सिद्धार्थ के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। आइए आपको बताते हैं सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में कुछ ऐसी बातें, जो आपको चौंका देंगी। सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1987 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता अशोक शुक्ला रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में बतौर सिविल इंजीनियर काम करते थे। उनकी मां ऋतु शुक्ला होम मेकर हैं। सिद्धार्थ की दो बड़ी बहनें हैं।सिद्धार्थ ने मुंबई के सेंट जेवियर हाई स्कूल से पढ़ाई की थी। वे स्पोर्ट्स में दिलचस्पी रखते थे और उन्होंने टेनिस और फुटबॉल में अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व भी किया था। सिद्धार्थ ने रचना संसद डिजाइन ऑफ इंटीरियर डिजाइन से पढ़ाई की थी।


वे इंटीरियर डिजाइनर बनने के लिए तैयार थे। सिद्धार्थ कॉलेज में साथ-साथ मॉडलिंग भी करते थे। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि मॉडलिंग में उन्हें ज्यादा पैसे कमाने को मिलते हैं। तब उन्होंने अपना करियर प्लान बदल लिया। साल 2004 में उन्होंने ग्लैडरैग्स मैनहंट कांटेस्ट को जीता था। इसके अलावा उन्होंने साल 2015 में बेस्ट मॉडल ऑफ द वर्ल्ड का खिताब जीता था। ये कम्पटीशन टर्की में हुआ था। सिद्धार्थ एशिया के पहले आदमी थे, जिन्होंने ये खिताब जीता था। वे शायद भारत के इकलौते मॉडल हैं, जिन्होंने ग्रेट वॉल ऑफ चाइना पर शूट किया है। सिद्धार्थ बॉलीवुड में जाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने सबसे पहले टीवी इंडस्ट्री को चुना। उन्होंने सीरियल बाबुल का अंगना छूटे ना से साल 2008 में अपना टीवी डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने जाने पहचाने से अजनबी और लव यू जिंदगी जैसे सीरियलों में काम किया। हालांकि उन्हें सीरियल बालिका वधु में शिव का किरदार निभाकर फेम हासिल किया।


साल 2014 में सिद्धार्थ शुक्ला ने धर्मा प्रोडक्शन की वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में काम किया था। इस फिल्म में वे आलिया भट्ट के होने वाले पति बने थे। इस फिल्म में अपने काम के लिए उन्हें बेस्ट ब्रेकथ्रू सपोर्टिंग परफॉरमेंस (मेल) का स्टारडस्ट अवार्ड मिला था। सिद्धार्थ ने टीवी सीरियलों के अलावा रिएलिटी शोज में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने झलक दिखला जा और खतरों के खिलाड़ी में भाग लिया था। खतरों के खिलाड़ी को सिद्धार्थ ने जीता भी था।


सिद्धार्थ शुक्ला का नाम एक्ट्रेस दृष्टि धामी, तनीषा मुखर्जी और रश्मि देसाई के साथ जोड़ा जा चुका है। एक समय था जब सिद्धार्थ के अफेयर्स के चर्चे इंडस्ट्री में गर्म रहते थे। माना जाता है कि वे बालिका वधु एक्ट्रेस स्मिता बंसल को भी डेट कर चुके हैं। बिग बॉस के घर में उनका नाम शहनाज गिल के साथ जोड़ा गया। सिद्धार्थ के नाम कई विवाद रहे है। सीरियल दिल से दिल तक में सिद्धार्थ शुक्ला ने काम किया था और उस समय खबर आई थी कि उनके नखरों से शो के लोग परेशान हैं। इतना ही नहीं सिद्धार्थ और रश्मि के बीच झगड़े की खबरें भी खूब उड़ी थीं। बाद में सिद्धार्थ ने इस सीरियल को छोड़ दिया था। साल 2014 में सिद्धार्थ मुश्किल में भी फंस गए थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...