शनिवार, 15 फ़रवरी 2020

भाजपाः कई राज्यों के अध्यक्षों को बदला

BJP ने किया कई राज्यों के अध्यक्षों में किए फेरबदल
    


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों के अपने अध्यक्षों में फेरबदल किया है। बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मध्य प्रदेश, सिक्किम और केरल के मौजूदा बीजेपी अध्यक्ष को हटाकर दुसरे लोगों को कमान सौंपीं है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राकेश सिंह के स्थान पर विष्णु दत्त शर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है जो राकेश सिंह की जगह लेंगे। शर्मा खजुराहो से भाजपा सांसद हैं। वह वर्तमान में वे भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दल बहादुर चौहान को सिक्किम राज्य अध्यक्ष और के सुरेंद्रन को केरल भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, दल बहादुर चौहान को सिक्किम बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है। के. सुरेंद्रन को केरल बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि विष्णु दत्त शर्मा 2013 में भाजपा में शामिल हुए थे। वह वर्तमान में मध्यप्रदेश भाजपा के महामंत्री हैं। वह 1986 से ही विद्यार्थी परिषद् में सक्रिय हैं। 1993-94 में उन्हें मध्य भारत का प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया था। 2007-2014 के बीच उन्होंने मध्यक्षेत्र (मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री का कार्यभार संभाला था। 2007-09 में उन्होंने राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...