बुधवार, 12 फ़रवरी 2020

16 फरवरी को लेंगे सीएम पद की शपथ

नई दिल्ली। दिल्ली के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी एक बार फिर विजेता बनकर उभरी है। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आप ने लगातार दूसरी बार इतिहास रचा है और विरोधियों को जीत की आंधी में उड़ा दिया।


मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के आए नतीजों में आप ने 70 में से 62 सीटें जीती हैं, जबकि भाजपा सिर्फ 8 सीटों पर सिमट गई। 2015 की तरह इस बार भी कांग्रेस शून्य पर रही। आम आदमी पार्टी (आप) की जीत के साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है। 16 फरवरी को रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल शपथ ग्रहण कर सकते हैं। इस बार वह लगातार तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं मंत्रीमंडल में मनीष सिसोदिया, आतिशी, राघव चड्ढा जैसे नामों को शामिल करने की चर्चा चल रही है। 


उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकाल करने के बाद अरविंद केजरीवाल अपने आवास वापस लौट गए हैं। यहां वो कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करेंगे। बैठक में हिस्सा लेने के लिए केजरीवाल के आवास पर पहले से ही आप के सभी विजेता विधायक पहुंचे हुए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...