गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020

119 को विशेष विमान से लाया गया वापस

नई दिल्ली। जापान के तट पर खड़े डायमंड प्रिंसेस में मौजूद भारतीयों को विशेष विमान से स्वदेश वापस ले आया गया है। विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि 27 फरवरी को विमान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लैंड हुआ। बता दें इस क्रूज में कुल 138 भारतीय सवार थे, जिनमें से 119 को एयर इंडिया के विमान से लाया गया। डायमंड प्रिंसेस के 3 भारतीयो ने क्रू सदस्य विशेष विमान से भारत नहीं आए और वो क्रूज पर रहकर क्वारनटाइन पीरियड को पूरा करना चाहते है। इसके साथ ही 16 भारतीय कोरोना वायरस से ग्रसित है उनका इलाज जारी है।
इस दौरान भारत ने नेबरहुड पॉलिसी और इंडो पेसेफिक विजन के तहत 5 विदेशी नागरिकों को भी वहा से निकाला है, जिसमें श्रीलंका के 2 और नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरु के एक-एक नागरिक शामिल हैं। सभी को 14 दिन के क्वारंटाइन पीरियड के लिए हरियाणा के मानेसर में बने आर्मी के सैंटर पर रखा जाएगा। टोक्यो के पास योकोहामा तट पर तीन फरवरी को खड़े किए गए पोत ‘डायमंड प्रिंसेज’ में सवार कुल 3,711 लोगों में 138 भारतीय भी शामिल थे। इनमें चालक दल के 132 सदस्य और छह यात्री हैं।


मनोज राज & उमेश सिंह


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...