मंगलवार, 28 जनवरी 2020

यात्रियों से भरी बस गिरी, 17 घायल

अंबाला में यात्रियों से भरी बस निर्माणाधीन पुलिया में गिरी, 17 सवारी घायल


अमित शर्मा


अंबाला। घनी धुंध के चलते सोमवार सुबह करीब 6 बजे यात्रियों से भरी बस निर्माणाधीन पुलिस में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में करीब 55 यात्री सवार थे। हादसा अंबाला-जगाधरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुड्डा कलां सरकारी स्कूल के पास हुआ। बस में सवार 17 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस यमुनानगर से चंडीगढ़ जा रही थी। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गनीमत यह रही कि हादसे के चलते कोई जानी नुकसान होने से टल गया। हादसे के वक्त चालक अवतार सिंह बस चला रहे थे। जबकि परिचालक गुरमेर सिंह थे। उन्हें भी चोटें आई। इसके अलावा गुरजीत, परमजीत, हरविंद्र, रामदुलारी, मोहन लाल, प्रवेश, राहुल, गुलशन, दिनेश, जावेद, अवनींद कौर, ऊषा रानी, रामधारी, वीना, मोहन, विकास, पवन घायल हो गए। सभी घायल यमुनानगर से बस में सवार हुए थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...