रविवार, 12 जनवरी 2020

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नड्डा की ताजपोशी

सुनील मिश्रा


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जे पी नड्डा की ताजपोशी 19 फरवरी को होगी। माना जा रहा है कि 19 फरवरी तक बीजेपी के 80 फीसदी से ज्यादा राज्य इकाइयों के चुनाव पूरे हो जाएंगे और उसके बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। सूत्रों के मुताबिक, जेपी नड्डा का पार्टी का 11वां अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। फिलहाल बीजेपी में संगठन के चुनाव चल रहे हैं। बीजेपी के संविधान के मुताबिक 50 फीसदी से ज्यादा राज्य इकाइयों के चुनाव हो जाने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जा सकता है।
फिलहाल जेपी नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।ताजपोशी के बाद जे पी नड्डा अगले तीन साल तक दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के अध्यक्ष होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए जरूरी आधे से अधिक राज्यों के पार्टी अध्यक्ष की चुनाव की प्रक्रिया 18 जनवरी तक पूरी कर ली जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...