रविवार, 19 जनवरी 2020

जिलाध्यक्ष ने नेताओं के अरमानों पर फेरा पानी

राणा ओबराय

आलाकमान ने हरियाणा में प्रदेशाध्यक्ष, जिलाअध्यक्ष की उम्र सीमा तह करके भाजपा के दिग्गज नेताओ के अरमानों पर फेरा पानी?


चण्डीगढ़। भाजपा आलाकमान ने हरियाणा प्रदेश में प्रदेशाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष की उम्र सीमा तह करके आस लगाए बैठे भाजपा के पुराने दिग्गज नेताओ के अरमानों पर पानी फेर दिया है।हरियाणा मेें भाजपा ने अपने पार्टी में अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए उम्र की अधिकतम सीमा तय कर दी गई हैं। गौरतलब है कि अधिकतम उम्र सीमा तक वाले व्यक्ति ही अब राज्य में पार्टी की कमान संभाल पाएंगेे। इसमें प्रदेशाअध्यक्ष के लिए अधिकतम उम्र सीमा 50 साल, जिला अध्यक्ष के लिए 40 साल और मंडल अध्यक्षों के लिए 30 साल की उम्र सीमा तय की गई हैं। बता देें कि प्रदेश भाजपा ने संगठन चुनाव के लिए यह नियम लागू किया गया हैं। क्योंकि फरवरी माह के अंत तक प्रदेशाअध्यक्ष का चुनाव होगा, लेकिन इन चुनावों से पहले जिला अधयक्षों और मंडल अध्यक्षों का चयन किया जाना हैं। मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए 22 से 24 जनवरी तक पार्टी प्रदााधिकारी सभी मंडलों में जाएंगे और कार्यकर्ताओं से विचार- विर्मश करेंगे इसके बाद ही मंडल अध्यक्षों के चुनावों का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। वहीं जिला अध्यक्षों का फरवरी मेें होना है और सबसे आखिर में प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...