गुरुवार, 2 जनवरी 2020

जनवरी के पहले हफ्ते में ही बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में लोग सर्दी के कारण ठिठुरने पर मजबूर हैं। हाड़ कंपा देने वाली शीतलहर के चलने से दिल्ली में पारा लगातार नीचे गिर रहा है। सोमवार को दिल्ली की ठंड ने 119 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। 2019 के दिसंबर महीने में 1901 के बाद सबसे ज्यादा ठंड पड़ी। अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री नीचे 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


नए साल के पहले सप्ताह में हो सकती है बारिश


दिल्ली में नए साल के पहले दिन हल्की धूप खिलने से लोगों को ठंड से हल्की राहत मिल सकती है। हालांकि पहाड़ों से आने वाली शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के पुर्वानुमान के मुताबिक, नए साल के पहले वीक में दिल्ली में हल्की बारिश होने की भी संभावना हैं।
साल के पहले हफ्ते में कैसा रहेगा मौसम


मौसम विभाग का अनुमान है कि 6 जनवरी को हवा फिर से उत्तर पश्चिमी हो जाएगी। ऐसे में बर्फीली हवाओं के कारण एक बार फिर से दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ सकती है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...