गुरुवार, 2 जनवरी 2020

3 करोड़ 56 लाख रुपए का लगाया जुर्माना

फ्लैशबैक 2019 स्पेशल रिपोर्ट चंडीगढ़। कान पर मोबाइल लगाने से 4.58 करोड़ रु. जुर्माना, 73 हजार ने बिना लाइसेंस दौड़ाए वाहन, 16.13 करोड़ के चालान करा


अमित शर्मा


चंढीगढ। 11 महीने में सड़क हादसों से संबंधित 10 हजार केस दर्ज
4,613 जानें गईं, वाहन गति पर लगाम नहीं, 48 हजार ने तोड़े नियम। गलत दिशा में वाहन चलाते 1,51,704 पर कार्रवाई
मोबाइल पर आने वाली कॉल से जान कहीं अधिक कीमती है, पर हरियाणवी लोग ड्राइविंग के समय कॉल को प्राथमिकता देते हैं। जी हां, 11 महीने में ट्रैफिक पुलिस ने 7,559 ऐसे चालकों को पकड़ा, इन पर करीब 4.58 करोड़ रुपए जुर्माना लगाया गया। डेंजर्स ड्राइविंग पर 40,682 के चालान हुए हैं और पांच करोड़ से अधिक जुर्माना लगवा बैठे। 73,892 ने बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना शान समझी, 16 करोड़ से अधिक का जुर्माना लगा, लेकिन बाज नहीं आए। गति सीमा से अधिक तेज वाहन चलाने के फेर में भी 48,020 पकड़े गए, तीन करोड़ से अधिक जुर्माना लगाया गया है। वहीं बिना हेल्मेट के दोपहिया वाहन चलाने में 44,1167 वाहन चालक पकड़े, 5.28 करोड़ रुपए की राशि जुर्माने के रूप में अदा कर दी। 11 महीने में हादसों से संबंधित 10 हजार से अधिक केस दर्ज हुए, 4613 लोगों की जान चली गई और 8500 से अधिक घायल हो गए हैं। वर्ष 2019 के प्रथम 11 माह में प्रदेश में गलत वाहन चलाने वाले काफी संख्या में पकड़े गए। इनकी संख्या 1,51,704 रही, तीन करोड़, 56 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। 6438 ने डेंजर्स यू टर्न ले लिया और 9,61,300 जुर्माना लगा। गलत पार्किंग करने पर 1,74,374 पकड़े गए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...