गुरुवार, 12 दिसंबर 2019

सैन्य शिविर पर हमला, 71 जवानों की मौत

 तिलाबेरी! माली की बॉर्डर से सटे नाइजर में सैकड़ों जिहादियों ने नाइजर के सैन्य शिविर पर हमला कर दिया है, जिसमे 71 जवानों के मारे जाने की खबर है। नाइजर के रक्षा मंत्रालय की तरफ से बुधवार को कहा गया है कि जिहादियों ने सैन्य शिविर पर गोले व मोर्टार दागे, जिसमे 71 जवान मारे गए है। मंगलवार को पश्चिमी तिलाबेरी इलाके में नाइजर की आर्मी पर यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है। नाइजर में साल 2015 से इस्लामिक मिलिटेंट की तरफ से हिंसा की जा रही है।


नाइजर के राष्ट्रीय टीवी चैनल पर नाइजर के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि हम बड़े दुख के साथ इस बात की जानकारी दे रहे हैं कि हमारे 71 सैन्य जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 12 जख्मी हुए हैं और कई लापता है। यह हमला बड़े पैमाने पर आतंकियों ने बड़े हथियारों व गोला बारूद से नाइजर की सेना पर किया है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि जवाबी कार्रवाई में बड़ी तादाद में आतंकियों को भी ढेर किया गया है। सेना और आतंकियों के बीच लगभग तीन घंटे तक गोलीबारी चली।


 इससे पहले कहा गया था कि इस हमले में आर्मी के 60 जवान मारे गए हैं। सूत्रों का कहना है कि आतंकियों ने आर्मी कैंप में मोर्टार से हमला किया था। इस हमले में बड़ी तादाद में जवान मारे गए हैं। हालांकि अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। नाइजर की आर्मी पहले से ही आतंकी संगठन बोको हरम के आतंकियों से लड़ रही है। नाइजर के राष्ट्रपति इसोफू मोहम्मद ने मिस्र क अपने दौरे को बीच में ही खत्म कर दिया है और वे अपने देश लौट रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...