रविवार, 29 दिसंबर 2019

हरियाणा कांग्रेस नए रंग-ढंग में आएगी नजर

राणा ओबराय

वर्ष 2020 में हरियाणा कांग्रेस नए रंग ढंग में आएगी नजर! जिलो में कांग्रेस अध्यक्ष की हो सकती है नियुक्ति! कुछ फेरबदल भी सम्भव?

चण्डीगढ़। हरियाणा कांग्रेस संगठन में थोड़े दिन की एकता के बाद विधानसभा चुनाव में 31 सीट हासिल कर लेना सभी राजनीतिक दलों को अचंभित कर रहा है। हरियाणा में आज छोटे से लेकर बड़ा कांग्रेसी अफसोस कर रहा है की काश थोडी सी मेहनत और कर लेते तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होती। कहते हैं अब पछताए होत क्या, अब फिर कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश कांग्रेस को मजबूत करने के लिए 2020 में कुछ नया करने की सोची है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी के सत्ता तक ना पहुंचने के कई कारण रहे जिसमें संगठन की कमी मुख्य कारण सामने आया है। इसको देखते हुए नए साल पर पार्टी नए रंग में रंगने वाली है। कोशिश हो रही है कि पार्टी को नए ढंग से खड़ा किया जा सके ताकि अगली बार पार्टी प्रदेश की सत्ता में फिर वापस आए। खबर यह है कि नव वर्ष 2020 में हरियाणा कांग्रेस प्रत्येक जिले में अध्यक्ष एवं ब्लाक अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकती है। इसकी जमीन तेजी से तैयार की जा रही है। नव वर्ष में जिले से लेकर ब्लॉक स्तर तक नया संगठन मिल जाएगा। सबसे अहम बात यह है कि पदों के बंटवारे पर टकराव टालने के लिए विशेष रणनीति अपनाई जाएगी। यह नीति पद आवंटन में सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को तवज्जो देने की रहेगी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा व कांग्रेस विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दोनों ही रणदीप सिंह सुरजेवाला, कैप्टन अजय सिंह यादव, किरण चौधरी व कुलदीप बिश्नोई सहित उन वरिष्ठ नेताओं की राय को काफी हद तक अहमियत देंगे। इससे कार्यकर्ताओं औऱ लोगों के बीच नेताओं की टकराव की खबरें भी कम जाएगी। माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस को हर स्तर पर खड़ा किया जाएगा। पिछले दिनों कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने दावा किया था कि पार्टी वर्ष 2019 की समाप्ति के तुरंत बाद बहुत मजबूत फैसले लेने वाली है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या वाक़ई हरियाणा कांग्रेस एकजुट होकर प्रदेश में काम करेगी, क्या प्रदेश स्तर से लेकर ब्लाक स्तर पर संगठन खड़ा होगा! अथवा पहले की तरह ही कांग्रेस नेता आपस मे लड़कर गुटबाजी का शिकार होते रहेंगे!यह सब तो आने वाला समय ही बताएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...