रविवार, 22 दिसंबर 2019

18 भारतीयों को समुद्री लुटेरे से छुड़ाया

रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर के तिवारी दंपति एवं सभी 18 भारतीयों को नाइजीरिया समुद्री लुटेरों के चंगुल से छुड़ा लिया गया है। समुद्री जहाज के चीफ मैकनिकल इंजीनियर विजय तिवारी उनकी पत्नी समेत सभी 18 भारतीय नागरिक अभी नाइजीरिया पुलिस की सुरक्षा में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय तिवारी के भाई पवन तिवारी ने उनसे फोन पर बात की है। पवन तिवारी ने बताया कि उनके भाई विजय तिवारी एवं भाभी समेत सभी18 भारतीयों को नाइजीरिया के लुटेरों से नाईजीरिया पुलिस ने छुड़ा लिया है। सभी भारतीय वर्तमान में नाईजीरिया पुलिस की कस्टडी में है। सभी का मेडिकल चेकअप जारी है। 2 से 3 दिन में सभी भारतीय मुंबई लाए जाएंगे।


ज्ञातव्य हो कि 3 दिसंबर को रात्रि 1 बजे समुद्री लुटेरों ने नाइजीरिया में शिप एमटी नेव कॉन्सटलेशन के 19 क्रू मेंबर्स को अगवा कर लिया था। अगवा भारतीयों में रायपुर के तिवारी दंपत्ति भी शामिल थे। मर्चेट नेवी इंजीनियर विजय तिवारी अपनी पत्नी अंजू तिवारी के साथ जहाज में सवार थे। रायपुर सांसद सुनील सोनी ने लोकसभा में समुद्री लुटेरों के चंगुल में फंसे तिवारी दंपत्ति का मामला उठाया था। उन्होंने सरकार से रायपुर दंपत्ति की जल्द रिहाई को लेकर मदद करने का अनुरोध किया था। इसके साथ ही विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जय शंकर को भी पत्र लिखा था।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...