रविवार, 17 नवंबर 2019

सैन डिएगो में गोलाबारी, पांच की मौत

सैन डिएगो। दक्षिण कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में शनिवार को गोलीबारी में तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मृत्यु हो गई। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में आरोपित 31 वर्षीय बंदूकधारी, 29 वर्षीय महिला और इस महिला के तीन बच्चे शामिल हैं। बच्चों की उम्र तीन से नौ साल के बीच है। तीन साल के बच्चे की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। पांच और नौ साल के बच्चों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
महिला ने पुरुष को कुछ अरसे पहले तलाक दिया था। दोनों के बीच संपत्ति को लेकर झगड़ा था। हमलावर बच्चों का सौतेला पिता है। सैन डिएगो पुलिस प्रमुख लेटमैट्ट डाब्ज के अनुसार यह घरेलू हिंसा और आत्महत्या का मामला है। पुरुष शनिवार सुबह घर पहुंचा। इसके बाद महिला और पुरुष के बीच नोक-झोंक हुई। इसके बाद पुरुष ने पिस्टल निकाली और खुद को मारने से पहले एक-एक कर सबपर गोलियों की बरसात कर दी। पुलिस को पड़ोसियों ने 911 पर सूचना दी। यह वारदात मध्यवर्गीय बस्ती में हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...