शनिवार, 23 नवंबर 2019

पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

नई दिल्ली। हर बार मुंहतोड़ जवाब मिलने के बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से मोर्टार शेलिंग व फायरिंग की गई। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से फायरिंग की गई थी। इसमें भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया था। वहीं बुधवार को भी पुंछ के कृष्णाघाटी और बलनोई सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।


इसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। इससे पहले 12 नवंबर को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर और कीरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पांच नवंबर को भी पाक सेना ने कस्बा और कीरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की गई थी।पाकिस्तानी सेना आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही है। पाक की ओर से की जा रही फायरिंग के चलते सीमा से सटे इलाकों के नागरिक सहमे हुए हैं। वहीं, कठुआ के ग्रामीण पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...