मंगलवार, 12 नवंबर 2019

निगम कर्मचारी लगाते हैं कूड़े में आग

क्या नगर निगम के कर्मचारी ही लगाते हैं कूड़े के ढेरों में आग!


निग्रह आर्य


गाजियाबाद। इंदिरापुरम हिंडन बैराज पर लगी कूड़े के ढेर में आग। गाजियाबाद हिंडन बैराज इंदिरापुरम क्षेत्र में नहर के बराबर में प्राइवेट प्रॉपर्टी पर नगर निगम द्वारा दिए गए कूड़ा निस्तारण के टेंडर मालिक प्राइवेट प्रॉपर्टी पर कूड़ा डालते हैं। और वहां पर कुछ बंगालियों द्वारा कूड़े के ढेर से पॉलिथीन को निकालने का कार्य चलता है। जब कूड़े का ढेर ज्यादा मात्रा में हो जाता है, तो उसमें आग लगा दी जाती हैै। यह पहला वाक्य नहीं है जब नगर निगम के प्राइवेट टैंकरों द्वारा कूड़े में आग लगा दी गई है। गाजियाबाद में प्रदूषण दिन पर दिन बढ़ रहा है और नगर निगम गाजियाबाद आंखें मूंदे बैठा है!
जहां एक और  महापौर आशा शर्मा, नगर आयुक्त प्रमोद सिंह और पर्यावरण विभाग के सभी अधिकारी गाजियाबाद में प्रदूषण फैलाने बालों के खिलाफ यह कार्रवाई की वह कार्यवाही की कहते नजर आते हैं। वहीं दूसरी ओर नगर निगम के कर्मचारी स्वयं ही जगह-जगह कूड़े के ढेर में आग लगाते हैं, साथ ही महानगर में प्रदूषण कम  होने का नाम नहीं ले रहा और हम किसानों पर ठीकरा फोड़ते हैं!
कार्यवाही के नाम पर नगर निगम कर्मचारियों पर कोई भी कार्यवाही नहीं होती!


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...