शनिवार, 16 नवंबर 2019

डकैती के बाद लिखा 'भाभी जी अच्छी है'

पटना! लूटे गए सामान की कीमत करीब 60 लाख रुपए बतायी जा रही है। वहीं लूट की इस घटना को अंजाम देने के बाद डकैत घर के शीशे पर एक मैसेज भी छोड़ गए। दरअसल डकैतों ने लिखा कि 'भाभी जी बहुत अच्छी हैं।'
बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ बदमाशों ने एक घर में डाका डालकर 60 लाख रुपए की संपत्ति लूट ली। चोरी की इस घटना को 5-6 चोरों ने मिलकर अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने घर के सदस्यों को बंधक बना लिया और आराम से लूटपाट कर निकल गए। इतना ही नहीं चोर घर के एक आईने पर घर की एक महिला की तारीफ भी करके गए। चोरों ने आईने पर लिखा है कि “भाभी जी अच्छी हैं।” फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
खबर के अनुसार, घटना पटना के पत्रकार नगर इलाके के हनुमान नगर से जुड़ा है। दरअसल 5-6 डकैतों ने देर रात एक घर में घुसकर घर के सदस्यों को बंधक बना लिया था। इस बाद डकैतों ने इत्मीनान से घर में रखा नगदी, जेवर और अन्य कीमती सामान लूटा। लूटे गए सामान की कीमत करीब 60 लाख रुपए बतायी जा रही है। वहीं लूट की इस घटना को अंजाम देने के बाद डकैत घर के शीशे पर एक मैसेज भी छोड़ गए। दरअसल डकैतों ने लिखा कि 'भाभी जी बहुत अच्छी हैं।'
वहीं बताया जा रहा है कि डकैत गृह स्वामी के बारे में अपशब्द लिख कर चले गए। डकैतों के जाने के बाद किसी तरह घर के सदस्यों ने खुद को बंधन से मुक्त कर पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। घटना के संबंध में पीड़ित परिवार का कहना है कि छठ के चलते घर के आधे लोग गांव गए हुए थे। इस दौरान आधी रात में डकैत घर में घुसे और एक-एक कर घर के आठ तालों को तोड़कर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...