शुक्रवार, 15 नवंबर 2019

10वीं फेल ने बनाए 35 स्वदेशी विमान मॉडल

वडोदरा! एक लड़का दसवीं में सभी विषयों में फेल हो गया लेकिन उसके बाद उसने 35 हल्के स्वदेशी विमान मॉडल बनाने का कारनामा कर दिखाया। 17 साल के इस लड़के का नाम प्रिंस पांचाल है। प्रिंस ने इन मॉडलों को बैनर और होर्डिंग्स में इस्तेमाल किए गए फ्लेक्स से बनाया है। इन्हें रिमोट कंट्रोल से ऑपरेट किया जा सकता है और यह उड़ान भरने में भी सक्षम हैं। 


प्रिंस ने कहा कि मुझे दादा से प्रेरणा मिली। मैं दसवी कक्षा में सभी 6 विषयों में फेल हो गया था। इसके बाद से मैं घर पर बैठा रहता था। दादा ने मुझे समझाया और कुछ नया करने की सलाह दी। मैंने इंटरनेट की मदद से इन मॉडल विमानों को बनाया। प्रिंस ने बताया कि होर्डिंग्स के फ्लैक्स देखकर मुझे विमान बनाने का ख्याल आया।
अब मैंने यूट्यूब पर अपना प्रिंस पांचाल मेकर नाम से चैनल भी बना लिया है। प्रिंस ने कहा कि मैं पढ़ाई पूरी करना चाहता हूं। समस्या यह है कि मैं जब भी पढ़ने के लिए बैठता हूं, पढ़ते वक्त दिमाग में बोझ सा महसूस होता है। हालांकि, प्रिंस ने कहा कि मैं कम से कम 10वीं पास करना चाहता हूं। मेरी कॉलोनी के सभी लोग मुझे देखकर अब तारे जमीं पर वाला लड़का कहते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...