बुधवार, 9 अक्तूबर 2019

सरकार ने किसानों की पांच मांगे मानी

नई दिल्ली। एनएच-24 पर चल रहे धरना प्रदर्शन को किसानों ने खत्म कर दिया है। कृषि मंत्रालय के अधिकरियों के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना खत्म किया है। 11 किसानों का प्रतिनिधिमंडल कृषि मंत्रालय के अधिकारियों से मिलने गया था। मोदी सरकार ने किसानों की 5 मांगों को मान लिया है। सरकार के मुताबिक अब किसान बीमा योजना का लाभ सभी किसानों को दिया जाएगा। प्रदूषित नदियों की सफ़ाई के लिए विशेष टास्क फ़ोर्स बनाई जाएगी। 14 दिन के अंदर गन्ना किसानों का भुगतान किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा। किसानों पर धरना प्रदर्शन के कारण लगे मुकदमों को जल्द ख़त्म कराया जाएगा। 
इसके अलावा किसानों को गृहमंत्री और प्रधानमंत्री से भी मिलवाने का आश्वासन दिया गया है। बता दें कि किसानों की मांगों पर विचार करने के लिए अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल बनाया जाएगा। सुबह से दिल्ली बार्डर पर किसानों ने एनएच-24 बंद कर दिया था। प्रशासन ने उन्हें दिल्ली आने से रोक दिया था। गौरतलब है कि भारतीय किसान संगठन के सैकड़ों सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की ओर कूच किया था। यह यात्रा नोएडा से शनिवार को सुबह आठ बजे से दिल्ली की ओर रवाना हुई थी। भारतीय किसान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सोम के मुताबिक किसानों की अधिकार पदयात्रा की शुरुआत 11 सितंबर को सहारनपुर से हुई थी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...