बुधवार, 9 अक्तूबर 2019

राफेल: मिनट में 2500 राउंड फायरिंग

नई दिल्ली। दशहरा विजयादशमी के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पेरिस में राफेल विमान की पूजा की। फ्रांस ने भारत को RB 001 राफेल विमान सौंप दिया है। वायुसेना के लिए यह दिन ऐतिहासिक था। भारतीय वायुसेना (IAF) को आज अपना पहला राफेल (Rafale) लड़ाकू विमान मिल गया है। आज से वायुसेना की ताकत दोगुनी हो गई है. राफेल को रिसीव करने खुद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) फ्रांस पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मेरीनेक स्थित डसॉ एविएशन प्लांट का भी जायजा लिया।


जानिए क्या है विमान की खासियत


भारत सरकार ने साल 2016 में 36 लड़कू विमान की खरीद के लिए फ्रांस से करार किया था। डील के बाद से ही पाकिस्तान-चीन घबराए हुए हैं। राफेल के आने से भारतीय वायुसेना की ताकत दोगुनी हो गई है। राफेल की खूबी है कि वो हवा से हवा और हवा से जमीन पर हमले के साथ परमाणु हमले करने में भी सक्षम हैं। ये विमान बहुत कम ऊंचाई पर उड़ान के साथ हवा से हवा में मिसाइल दाग सकता है।


जानिए क्या हैं राफेल की ताकत


राफेल की सबसे बड़ी ताकत है उसकी फायरिंग क्षमता। राफेल एक मिनट में 2500 राउंड फायरिंग कर सकता है। इस विमान के दोनों तरफ से 30mm के तोपगोले दागे जा सकते हैं। राफेल परमाणु हमले, एंटी शिप अटैक, टोही क्षमता, क्लोज एयर सपोर्ट, एयर डिफेंस और लेजर निर्देशित लंबी दूरी की मिसाइल के हमले में भी सक्षम है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...