शुक्रवार, 4 अक्तूबर 2019

हज-उमरा के नाम पर ठगा, मुंबई मे छोड़ा

रायपुर। हज उमरा ले जाने के नाम पर ट्रेवल्स संचालक के द्वारा लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने 90 यात्रियों से पैसा लेकर उन्हें मुम्बई में छोड़ मौके से फरार हो गया है। पीड़ितों की शिकायत के बाद राजधानी पुलिस आरोपी की खोज में जुट गई है। 
जानकारी के मुताबिक अकबरी ट्रेवल्स के मालिक शमीम खान ने राजधानी के 35 लोगों को प्रति व्यक्ति 55 हजार के बजट में हज ले जाने का झांसा दिया। उनसे कहा गया कि उन्हें मुम्बई तक अपने खर्चों में आना होगा उसके बाद वहां से सभी को हज ले जाया जाएगा। आरोपी ने ऐसे ही राजधानी समेत दूसरे राज्यों के 90 लोगों को अपनी बातों में लिया। हज उमरा जाने वाले सभी यात्रियों से 55-55 हजार रुपये लिए गए। 90 यात्रियों से 49 लाख से ज्यादा रुपये लेने के बाद सभी को अपने अपने खर्च में मुम्बई बुलाया गया। जब सभी मुम्बई पहुंचे तो आरोपी शमीम ने उनसे वीजा लेने जाने का बहाना कर उन्हें मुम्बई में छोड़ वहां से फरार हो गया। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब आरोपी शमीम नहीं लौटा तो सभी ने इसकी जानकारी रायपुर में अपने परिजनों को दी।
जानकारी के बाद पीड़ितों के परिजनों ने इसकी शिकायत  एसएसपी आरिफ शेख से की गई। शिकायत के बाद आरोपी के मौदहापारा स्थित अकबरी ट्रेवल्स और मोवा के घर में छापा मारा गया। आरोपी दोनों जगहों से गायब था, जिसके बाद पुलिस आरोपी की खोज में जुट गई है।
वहीं मुम्बई में फंसे लोगों ने राजधानी पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। जिसके बाद लगातार मुम्बई में फंसे लोगों से संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले में शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...