शनिवार, 5 अक्तूबर 2019

दिल्ली-यूपी में सस्ती हुई पीएनजी

मुंबई के बाद अब दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी सस्ती हुई पीएनजी


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में पाइप लाइनों से घरों में सप्लाई होने वाली रसोई गैस पीएनजी के दाम घट गए हैं। आईजीएल ने पीएनजी के दाम घटाने का फैसला लिया है। दिल्ली में फिलहाल पीएनजी की कीमत 90 पैसे प्रति यूनिट घटी है।अब दाम 30.10 रुपये प्रति एससीएम होंगे। इसी तरह उत्तर प्रदेश में पीएनजी के दामों में 40 पैसे प्रति यूनिट पैसे कम किए गए हैं। अब यहां भी गैस के नए दाम 30.10 रुपये प्रति एससीएम होगें हैं। नई कीमतों को 1 अक्टूबर से प्रभावी माना जाएगा।


बता दें कि इससे पहले मुंबई में सीएनजी और पीएनजी के दाम घटे थे। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी महानगर गैस लि। ने सीएनजी और पीएमजी की कीमतों में कटौती की है। यह कटौती गुरुवार (3 अक्टूबर) की रात से लागू हुई है।। घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की कीमतों में भारी कमी के बाद एमजीएल ने यह कदम उठाया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...