सोमवार, 7 अक्तूबर 2019

भाजपा नेता सहित पांच की जान ली

जलगांव (महाराष्ट्र)। घर के बाहर बैठे भाजपा नेता व उनके परिवार के चार सदस्यों को गोलियों और चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद भुसावल शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना के दौरान हुई हाथापाई में दो हमलावर भी घायल हुए हैं  उन समेत पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।


जलगांव जिले के भुसावल शहर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नगर सेवक रविंद्र खरात के परिवार पर अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की और चाकू से हमला भी किया।  इस हमले के बाद कुल 5 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद पूरे  भुसावल शहर  में दहशत का माहौल है तथा स्थिति तनावपूर्ण है। लोग पुलिस की कार्यकुशलता पर नाराजगी जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि शहर में गुंडागर्दी फिर से दिख रही है। 


घटना रविवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। रविंद्र खरात भुसावल शहर स्थित समता नगर परिसर में अपने घर के बाहर बैठे थे तभी दो आरोपियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।हमले में वे बुरी तरह से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि गोलीबारी की आवाज सुनकर उनके भाई सुनील बाबू राव खरात बाहर आए। हमलावरों ने उन पर भी गोली चला दी। सुनील खरात जान बचाने के लिए बगल वाले घर में घुस गए, वहां पर भी हमलावर उनका पीछा करते हुए पहुंच गए। 


हमलावरों ने चाकू से सुनील खरात पर बुरी तरह से हमला किया और उनका गला काट दिया। उनकी वहीं पर मौत हो गई। हमलावर यहीं नहीं रूके उन्होंने बाद में रविंद्र खरात के दोनों बेटों रोहित और प्रेम सागर के साथ उनके एक दोस्त पर भी चाकू से हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावरों ने रविंद्र खरात के दोनों बेटों सहित दोस्त को भी बुरी तरह से घायल कर दिया। हमला करने के बाद बदमाश फरार हो गए। इसमें दो व्यक्तियों की तत्काल घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीनों को हमले के तत्काल बाद जलगांव सिविल अस्पताल में एडमिट कराने ले जाया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। 


इस घटना में मृतक रविंद्र की पत्नी भी घायल हुई है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के आधे घंटे के बाद जलगांव के पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक पंजाबराव उगले ने कहा कि इस घटना के बाद भुसावल शहर में माहौल तनावपूर्ण है। 


घटना के समय हाथापाई भी हुई थी, उसमें ये दो आरोपी भी जख्मी हुए थे। पुलिस इस घटना की तहकीकात कर रही है।  भुसावल शहर के समता नगर में पुलिस बंदोबस्त बढ़ा दी गई है। इस लोमहर्षक घटना के की खबर फैलते ही भुसावल शहर के साथ पूरे जिले में बहुत खलबली मची है। शुरुआती जानकारी के बाद पुलिस सूत्रों ने इस घटना के पीछे आपसी रंजिश को माना है। हालांकि अभी विस्तृत जांच की जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...