शनिवार, 5 अक्तूबर 2019

बाढ़ पीड़ितों को 1813 करोड़ से राहत

बाढ़ प्रभावित कर्नाटक और बिहार के लिए राहत पैकेज. 1813 करोड़ देगी मोदी सरकार


नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बिहार और कर्नाटक में बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए वित्तीय सहायता दी है। मोदी सरकार ने राहत कार्यों के वास्ते इन दोनों राज्यों को अतिरिक्त 1813.75 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता को शुक्रवार को मंजूरी दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाढ़ प्रभावित राज्यों में राहत बचाव कार्यों का जायजा लेने के बाद यह घोषणा की। गृह मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ”गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय आपदा राहत से बिहार के लिए 400 करोड़ रुपए और कर्नाटक के वास्ते 1,200 करोड़ रुपए की अग्रिम राशि जारी करने को मंजूरी दी है।


बता दें कि बिहार और कर्नाटक सहित देश के कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति है। लगातार हो रही बारिश से इन राज्यों में सैकड़ों लोगों की जान चली गई है। भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। बिहार में तो 70 से ज्यादा लोगों की जान इस आसमानी आफत ने ले ली है। राजधानी पटना में फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...